Top 10 Best Refrigerator Brands In India 2024: सबसे ज्यादा खरीदें जाते हैं ये 10 फ्रिज हाई कूलिंग और बिजली की बचत

10 Best Refrigerator Brands: गर्मियां शुरू होने के साथ आने वाले हफ्तों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है, और भोजन को संरक्षित करने और बर्बादी को रोकने के लिए फ्रिज एक नितांत आवश्यक है।  घर में रेफ्रिजरेटर होने से आप खाने की वस्तुओं के अलावा आइसक्रीम और ठंडे पानी  मजा उठा सकते हैं’ क्योंकि गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पीने का मजा ही कुछ और हैं। जब आपके घर के लिए सही फ्रिज चुनने की बात आती है, तो  हमको समझ में नहीं आता है कि हम किस प्रकार सर्वश्रेष्ठ ब्रांड का रेफ्रिजरेटर सिलेक्ट कर सकते हैं क्योंकि आप लोगों को मालूम है कि आज के समय बाजार में कई कंपनियों के द्वारा रेफ्रिजरेटर के मॉडल लॉन्च किए गए हैं और उनके कई ऐसे लुभावने ऑफर होते हैं जिसके कारण कई कस्टमर उनके ऑफर में आकर एक गलत रेफ्रिजरेटर खरीद लेते हैं। जिसके कारण उन्हें  कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। 

इसलिए बेस्ट ब्रांड का रेफ्रिजरेटर Select करना हम सभी के लिए आवश्यक है। ऐसे में अगर आप भारत में टॉप 10 बेस्ट रेफ्रिजरेटर ब्रांड कौन-कौन से हैं उसके बारे में जानकारी इंटरनेट पर Search रहे हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पर आ गए हैं क्योंकि आज के पोस्ट में Top10 best refrigerator Brands in India (2024) के बारे में डिटेल जानकारी आपको प्रदान करेंगे इसलिए आप हमारा लेख आखिर तक पढ़िएगा चलिए जानते हैं:- 

भारत में 2024 के 10 सर्वश्रेष्ठ इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर – Overview

आर्टिकल का नामभारत में 2024 के 10 सबसे अच्छे रेफ्रिजरेटर
आर्टिकल का प्रकाररेफ्रिजरेटर
आर्टिकल का भाषाहिंदी
साल2024
देश भारत
उद्देश्यलोगों को भारत में 2024 के 10 सर्वश्रेष्ठ रेफ्रिजरेटर की जानकारी प्रदान करना
रेफ्रिजरेटर का कीमतब्रांड, क्षमता एवं दक्षता के अनुसार
रेफ्रिजरेटर का कार्यखाने के समान को खराब होने से बचाना एवं पानी को ठंडा करना

Top 10 Best Refrigerator Brands In India 2024

2024 में टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ रेफ्रिजरेटर ब्रांड कौन-कौन से हैं उसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं:- 

1.सैमसंग (Samsung)

Samsung

स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन और घरेलू उपकरणों तक सब कुछ पेश करने वाले दक्षिण कोरियाई समूह सैमसंग दुनिया का एक बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी हैं।  भारतीय बाजारों में इसकी पकड़ आज के समय काफी मजबूत हैं।  अपनी अखिल भारतीय उपलब्धता और विश्वसनीय बिक्री-पश्चात सेवा नेटवर्क के साथ, सैमसंग ने भारत में रेफ्रिजरेटर के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।  सैमसंग के द्वारा भारत में कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए गए हैं जो प्रत्येक भारतीय परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है सैमसंग के द्वारा लांच किया गया सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर अधिकांश भारतीय परिवारों के द्वारा इस्तेमाल होता है क्योंकि  यह अपनी बेस्पोक साइड बाय साइड रेंज और डिजिटल इन्वर्टर और ट्विन कूलिंग प्लस जैसी तकनीकों के लिए भी जाना जाता है, जो फ्रिज में भोजन को दोगुने समय तक ताजा रहने में मदद करता है।  इसके अलावा डबल डोर रेफ्रिजरेटर सैमसंग कंपनी के द्वारा लांच किया गया है जिसमें फीचर्स काफी बेहतरीन दिए गए हैं हालांकि इसकी कीमत अधिक  हैं।

भारत में सर्वश्रेष्ठ सैमसंग रेफ्रिजरेटर 

  • एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट के साथ सैमसंग 183 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
  • सैमसंग 236 लीटर 3 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ डिस्प्ले के साथ
  • सैमसंग 653 लीटर 3 स्टार फ्रॉस्ट फ्री साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ

2. LG (एलजी रेफ्रिजरेटर)

एलजी एक ऐसा ब्रांड है जिसे भारत के रेफ्रिजरेटर बाजार में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष की तरह, एलजी घरेलू उपकरण बाजार में एक और प्रमुख खिलाड़ी है, जिसके रेफ्रिजरेटर विभिन्न भारतीय उपभोक्ताओं की मांगों को पूरा करने के लिए विभिन्न रंगों, आकारों और डिजाइनों में आते हैं।एलजी का सिंगल-डोर फ्रिज स्टाइल से समझौता किए बिना सुपर फंक्शनल होने के लिए जाना जाता है, जबकि इसके डबल-डोर मॉडल बड़ी भंडारण क्षमता, तापमान का पता लगाने और बेहतर ऊर्जा-बचत जैसी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं एलजी भारत में साइड बाय साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर भी पेश करता है। एलजी अपने फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के साथ सबसे अलग है, यह एक प्रीमियम फ्रिज है जो आपके पानी को साफ रखने के लिए अंतर्निहित यूवी एलईडी लाइट और सुविधा को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए एआई सुविधाओं की पेशकश करता है। एआई थिनक्यू के साथ, एलजी के प्रीमियम फ्रिज के मालिक वाईफाई-सक्षम डिवाइस के माध्यम से कहीं से भी रेफ्रिजरेटर सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं।

भारत में सर्वश्रेष्ठ एलजी रेफ्रिजरेटर:

  1. स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ एलजी 190 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
  2. स्मार्ट डायग्नोसिस के साथ एलजी 655 लीटर 3 स्टार साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
  3. एलजी 889 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री फ्रेंच डोर स्मार्ट वाई-फाई सक्षम रेफ्रिजरेटर इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर के साथ

3.Whirlpool (व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर)

Whirlpool  रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में एक जाना माना ब्रांड है इसके द्वारा कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर मॉडल भारतीय बाजारों में लॉन्च किए गए हैं। जिसकी कीमत बिल्कुल कम है यही वजह है कि एक मिडिल क्लास फैमिली Whirlpool ब्रांड के रेफ्रिजरेटर को लेना पसंद करता है क्योंकि वह उसके बजट में आता है  कंपनी का मुख्यालय गुरुग्राम में हैं। देश में घरेलू उपकरणों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। फ़रीदाबाद, पांडिचेरी और पुणे में तीन विनिर्माण सुविधाओं के साथ, व्हर्लपूल भारत के रेफ्रिजरेटर बाज़ार में अपनी ऊर्जा-कुशल पेशकशों के लिए जाना जाता है। व्हर्लपूल कंपनी के द्वारा सिंगल-डोर, डबल-डोर, साइड-बाय-साइड और चार-डोर मॉडल के रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए गए हैं Whirlpool कंपनी के फ्रिज यह अपने ट्रिपल-डोर डिज़ाइन के लिए जान जाते हैं यह भारतीय उपभोक्ताओं को अधिकतम भंडारण की पेशकश करता है। व्हर्लपूल बॉटम-माउंट रेफ्रिजरेटर भी प्रदान करता है जहां फ्रीजर नीचे होता है, और ताजा सामान शीर्ष पर संग्रहीत किया जा सकता है ताकि खाने-पीने की चीज गर्मी के दिनों में खराब ना हो |

भारत में सर्वश्रेष्ठ व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर:

  1. व्हर्लपूल एफपी 263डी प्रोटॉन रॉय 240 लीटर फ्रॉस्ट फ्री ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर 6थ सेंस एक्टिवफ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ
  2. व्हर्लपूल IMPC 184 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ
  3. व्हर्लपूल इंटेलिफ्रेश प्रो 278 231 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर 6थ सेंस टेक्नोलॉजी के साथ

4.Panasonic (पैनासॉनिक रेफ्रिजरेटर)

पैनासोनिक होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन एक जापानी बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय कदोमा, ओसाका ,जापान में है। इसकी स्थापना 1918 में कोनोसुके मत्सुशिता द्वारा फुकुशिमा, ओसाका में मत्सुशिता इलेक्ट्रिक हाउसवेयर्स मैन्युफैक्चरिंग वर्क्स  के रूप में की गई थी। 1935 में, इसे निगमित किया गया और इसका नाम बदलकर मत्सुशिता इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रियल कंपनी लिमिटेड कर दिया गया 2008 में, इसका नाम बदलकर Panasonic Corporation कर दिया गया। 2022 में, यह एक होल्डिंग कंपनी बन गई और इसका नाम बदल दिया गया। इसके द्वारा कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक आइटम बनाए जाते हैं भारत में पैनासोनिक कंपनी के द्वारा लांच किया गया रेफ्रिजरेटर के डिमांड अधिक है और टॉप 10 रेफ्रिजरेटर ब्रांड इंडिया की सूची में इसका नाम चौथे नंबर पर हैं। इसके रेफ्रिजरेटर 199 लीटर से 450 लीटर तक के आकार में उपलब्ध हैं। 

पैनासोनिक रेफ्रिजरेटर काफी आधुनिक फीचर से लैस किए गए हैं इसके अंदर विशेष प्रकार का फीचर्स फ्रॉस्ट-फ्री या डायरेक्ट-कूल डिफ्रॉस्टिंग  दिया गया हैं। पैनासोनिक के फ्रिजों में पाई जाने वाली कुछ अन्य विशेषताओं में डिओडोराइज़र, एलईडी टावर लाइट, बड़ा फ्रीजर, खाद्य भंडारण क्षमता, रोगाणुरोधी सफाई और टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ जैसी चीज दी गई है जो इसे एक बेहतरीन रेफ्रिजरेटर ब्रांड बनती हैं।  

  1. एजी क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ पैनासोनिक 450 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर बॉटम माउंट कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर
  2. पैनासोनिक प्राइम 309 लीटर 3 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर एजी क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ
  3. पैनासोनिक 237 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर 6 स्टेज इंटेलिजेंट इन्वर्टर के साथ

5.Godrej (गोदरेज रेफ्रिजरेटर)

गोदरेज एक भारतीय कंपनी है इसके द्वारा काफी बेहतरीन तरीके के रेफ्रिजरेटर भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं जो भारतीय कस्टमर को अधिक पसंद आते हैं। इसकी स्थापना 1897 में हुआ था यह काफी पुरानी कंपनी हैं।  पूरे देश भर में गोदरेज कंपनी के हजारों की संख्या में स्टोर हैं इसके अलावा ऑनलाइन भी गोदरेज रेफ्रिजरेटर आप घर बैठ कर सकते हैं  गोदरेज कंपनी के रेफ्रिजरेटर की कीमत भी  भारतीय कस्टमर के बजट के अनुकूल होती है यही वजह है कि एक मध्यम वर्ग के परिवार गोदरेज कंपनी का रेफ्रिजरेटर लेना पसंद करता है। यही वजह है कि पिछले साल कंपनी के सेल में 2.5 गुना के अधिक वृद्धि देखी गई हैं।सर्वोत्तम मूल्य पर नवीनतम तकनीकी प्रगति प्रदान करने के लिए गोदरेज के फ्रिज विभिन्न रंगों, आकारों और डिजाइन में आते हैं। गोदरेज के रेफ्रिजरेटर की क्षमता 45 लीटर से 685 लीटर तक है, ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करता है।  जिसके कारण भारत के अधिकांश घरों में आप गोदरेज के रेफ्रिजरेटर देख पाएंगे

भारत में सर्वश्रेष्ठ गोदरेज रेफ्रिजरेटर:

  1. गोदरेज एज प्रो 190 लीटर 4 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एंटी ड्रिप चिलर तकनीक के साथ
  2. गोदरेज ईऑन वाइब 261 लीटर 3 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर कूल शावर टेक्नोलॉजी के साथ
  3. गोदरेज एज मार्वल 180 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर बेस स्टैंड ड्रॉअर के साथ

6.Hairer (हायर रेफ्रिजरेटर)

हायर ग्रुप कॉर्पोरेशन एक चीनी बहुराष्ट्रीय घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जिसका मुख्यालय क़िंगदाओ , शेडोंग में है । यह रेफ्रिजरेटर , एयर कंडीशनर , वॉशिंग मशीन , ड्रायर , माइक्रोवेव ओवन , मोबाइल फोन , कंप्यूटर और टेलीविजन सहित उत्पादों को डिजाइन, विकसित और निर्माण कर कर भेजता है भारत में कंपनी के द्वारा 2003 में भारत में अपना परिचालन शुरू किया और भारत में अपने रेफ्रिजरेटर का निर्माण पुणे के रंजनगांव में  स्थित कारखाने में किया जाता है प्रत्येक साल कंपनी के द्वारा 1.8 मिलियन यूनिट रेफ्रिजरेटर का उत्पादन होता है कंपनी अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा के दूसरे जगह पर कारखाने स्थापित कर रही है इसके द्वारा कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर भारतीय बाजारों में लॉन्च किए गए हैं जो अपनी डिजाइन शैली और कम दाम के लिए जाने जाते हैं। इस कंपनी द्वारा लांच किए गए रेफ्रिजरेटर की कीमत मॉडल के अनुसार अलग-अलग होती है। 

भारत में सर्वश्रेष्ठ हायर रेफ्रिजरेटर:

  1. हायर 445 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर बॉटम माउंट कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ
  2. हायर 531 लीटर ए+ डियो फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ फ्रॉस्ट फ्री फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर
  3. हायर 215 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ

7.Croma (क्रोमा रेफ्रिजरेटर)

Croma भारत के एक मशहूर रेफ्रिजरेटर ब्रांड है जो टाटा ग्रुप के सहायक कंपनी Tata Digital के द्वारा संचालित किया जाता है 130 शहरों में 400 से अधिक स्टोर और ऑनलाइन रिटेल के साथ यह ब्रांड 16,000 से अधिक विभिन्न उत्पाद पेश करता है। कंपनी के द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल भारतीय बाजारों में लॉन्च किया गया है जो कीमत और फीचर्स दोनों की दृष्टिकोण से काफी बेहतरीन है यही वजह है कि दूसरे रेफ्रिजरेटर के मुकाबले इसकी कीमत काफी कम है और अधिकांश लोग जो रेफ्रिजरेटर लेने के बारे में सोच रहे हैं इस कंपनी के रेफ्रिजरेटर को लेना पसंद करते हैं आप इस कंपनी के रेफ्रिजरेटर को ऑनलाइन ऑफलाइन दो तरीके से खरीद सकते हैं अगर आपको ऑनलाइन लेना है तो कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपने प्रोडक्ट की बुकिंग कर सकते हैं उसके बाद आपके घर पर प्रोडक्ट की डिलीवरी कर दी जाएगी

भारत में सर्वश्रेष्ठ क्रोमा रेफ्रिजरेटर:

  1. एंटी फंगल गैसकेट के साथ क्रोमा 185 लीटर 2 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
  2. इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ क्रोमा 236 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर
  3. मल्टी एयरफ्लो सिस्टम के साथ क्रोमा 563 लीटर फ्रॉस्ट फ्री साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 

Also Read: भारत में 2024 के 5 सर्वश्रेष्ठ इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर, ये रखें ताजा और ठंडा

8.Bosch (बॉश रेफ्रिजरेटर)

बॉश जिसे आमतौर परबॉश (स्टाइलबॉश) के नाम से जाना जाता है, एक जर्मन बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंगऔर प्रौद्योगिकी कंपनी जिसका मुख्यालय जर्मनी के गेर्लिंगन शहर में स्थित हैं। कंपनी की स्थापना रॉबर्ट बॉश 1886 में  साल में किया था। ब्रांड ने 1922 में India में प्रवेश किया और हाल ही में अपनी 100 साल की यात्रा का जश्न मनाया। यह सब उत्पादों के रूप में इसकी उत्कृष्टता की विरासत के बारे में है जिसने कई भारतीय घरों के कामों को आसान बना दिया है।  इसके द्वारा कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है जिनकी डिमांड काफी अधिक है उसके पीछे की वजह है कि Bosch Refrigerator विशेष प्रकार के टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। बॉश के रेफ्रिजरेटर लंबी अवधि तक ताजगी, रखने में आसान और आकार की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।  इसके द्वारा सिंगल और डबल डोर रेफ्रिजरेटर काफी की किफायती  दामों में भारतीय बाजारों में लॉन्च किया गया है। 

भारत में सर्वश्रेष्ठ बॉश रेफ्रिजरेटर:

  1. तापमान डिस्प्ले के साथ बॉश सीरीज 4 332 लीटर फ्रॉस्ट फ्री ट्रिपल डोर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर
  2. तापमान डिस्प्ले के साथ बॉश सीरीज 4 290 लीटर 3 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर
  3. तापमान डिस्प्ले के साथ बॉश सीरीज 6 364 लीटर फ्रॉस्ट फ्री ट्रिपल डोर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर

9. Liebherr Refrigerator

Liebherr एक जर्मन निर्माता है जो दशकों से रेफ्रिजरेटर उद्योग में है। 1980 में अपनी पहली बिक्री और सेवा कंपनी के साथ भारत में अपना परिचालन शुरू किया। औद्योगिक उपकरणों के लिए जानी जाने वाली कंपनी ने 2013 में Liebherr अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है 2018 से कंपनी रेफ्रिजरेटर और फ्रीजिंग उपकरणों का उत्पादन कर रही है। Liebherr फ्रिज बेहतरीन सामग्री और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके सटीक इंजीनियरिंग के साथ बनाए गए हैं। ब्रांड ने विश्वसनीय और टिकाऊ रेफ्रिजरेटर  के रूप में भारतीय बाजार में अपना नाम स्थापित  इसके अंदर Advance Cooling टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके पास स्वरूप इसमें रखे गए खाने की चीज अधिक समय तक सुरक्षित रहती है। 

भारत में सर्वश्रेष्ठ लाइबेरर रेफ्रिजरेटर:

  1. सेंट्रल पावर कूलिंग के साथ लाइबेरर 346 लीटर 4 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर
  2. लीबेरर 442 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर डुओकूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ
  3. लाइबेरर 220 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ

10.Voltas Refrigerator (वोल्टास रेफ्रिजरेटर)

1954 में स्थापित, वोल्टास टाटा समूह का हिस्सा है और देश में एक अग्रणी एसी ब्रांड है। हालाँकि, यह एक लोकप्रिय फ्रिज ब्रांड भी है, भारत में बिकने वाले प्रत्येक तीन वाणिज्यिक रेफ्रिजरेटर में से एक वोल्टास उत्पाद है। कंपनी ने आर्केलिक ग्रुप के बेको के साथ साझेदारी में वोल्टास  घरेलू उपकरणों की एक श्रृंखला लॉन्च की है, जिसका स्वामित्व कोक होल्डिंग के पास है।  वोल्टास द्वारा पेश आधुनिक किस्म के रेफ्रिजरेटर कस्टमर के लिए मार्केट में उपलब्ध करवाए गए हैं जो कस्टमर के हर एक जरूरत को पूरा करता हैं।  वोल्टास रेफ्रिजरेटर का डिजाइन और उसके टेक्नोलॉजी इस प्रकार कंपनी के द्वारा विकसित की गई है कि वह भारतीय उपभोक्ताओं को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और सभी लोग अपने घरों में वोल्टास कंपनी के रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल कर रहे हैं किसके द्वारा सिंगल डबल डोर जैसे कई रेफ्रिजरेटर मॉडल लॉन्च किए गए हैं और उनकी कीमत बिल्कुल आपके बजट के अनुरूप है कीमत के बारे में जानकारी आपके नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक शॉप या इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाकर आप प्राप्त कर पाएंगे

भारत में सर्वश्रेष्ठ वोल्टास  रेफ्रिजरेटर:
  1. वोल्टास बेको 228 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर रिसिप्रोकेटिंग कंप्रेसर के साथ
  2. वोल्टास बेको 626 लीटर फ्रॉस्ट फ्री साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर नियो फ्रॉस्ट डुअल कूलिंग के साथ
  3. वोल्टास बेको 248 लीटर 3 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर नियो फ्रॉस्ट डुअल कूलिंग के साथ

FAQ’s:  

Q. डबल डोर रेफ्रिजरेटर की लाइफ कितने साल की होती है?

Ans. डबल डोर रेफ्रिजरेटर को आप 10 से 15 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं उसके बाद इसमें तकनीकी खराबी आ जाएगी और आपको उसे बदलकर नए रेफ्रिजरेटर लेना पड़ेगा |

Q. साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स पर कितने साल की वारंटी मिलती है?

Ans. साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स पर पर 2 वर्ष की वारंटी मिलती है और मोटर पर वारंटी 5, 10 या 11 साल की वारंटी मिलती है। इसके अलावा कंपनियों के अनुसार वारंटी की अवधि अलग-अलग होती है |

Q. 2 स्टार और 3 स्टार रेफ्रिजरेटर की खासियत क्या है? 

Ans. 2 स्टार और 3 स्टार  रेफ्रिजरेटर के द्वारा आप आगे के बिजली बचा सकते हैं जिसके पास सिर्फ आपका बिजली बिल काम आएगा हालांकि हम आपको बता दें कि दो स्टार फ्रिज की तुलना में 3 स्टार फ्रिज में ऊर्जा दक्षता अधिक होती है हालांकि इसकी कीमत भी आपको अधिक देना पड़ेगा परंतु भविष्य के लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट होगा |

Q. रेफ्रिजरेटर क्या होता है? 

Ans. रेफ्रिजरेटर हमारे सबसे मूल्यवान घरेलू उपकरणों में से एक है । यह एक सील प्रणाली के माध्यम से एक तरल रेफ्रिजरेंट को धकेल कर भोजन और पेय को ठंडा रखता है, जिससे यह वाष्पीकृत हो जाता है, और फ्रिज से गर्मी बाहर निकाल देता है। फिर वाष्पीकृत रेफ्रिजरेंट को फ्रिज के बाहर (पीछे या नीचे) कॉइल के माध्यम से पारित किया जाता है। यह वाष्प को गर्म करता है, और इसे वापस तरल में बदल देता है।

Q. टॉप 10 इंडिया रेफ्रिजरेटर ब्रांड कौन-कौन से हैं? 

Ans. टॉप 10 रेफ्रिजरेटर ब्रांड कौन-कौन से हैं  उसका विवरण नीचे दे रहे हैं-

  • सैमसंग
  • एलजी
  •  व्हर्लपूल
  • पैनासोनिक
  • गोदरेज
  • हायर
  • क्वावर
  • बॉश
  • लिबहर्र
  • वोल्टास

Leave a Comment